Politicsखास खबरबेमेतरासाजा

भाजपा भिंभौंरी मंडल ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा भिंभौंरी

विधायक दीपेश साहू रहे मुख्य अतिथि, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा क्षेत्र

भिंभौंरी/ बेमेतरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी भिंभौंरी मंडल द्वारा मंगलवार को भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के संदेश के साथ आयोजित इस यात्रा में भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दीपेश साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों से पूरे भिंभौंरी को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था।

तिरंगा देश के गौरव, शौर्य और बलिदान का प्रतीक : विधायक दीपेश साहू

Advertisement

इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की आस्था, शौर्य, बलिदान और स्वाभिमान का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया और उनके संघर्ष एवं बलिदान की गौरवगाथा तिरंगे से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करना है। जब देश के हर घर पर तिरंगा लहराता है, तो यह पूरे राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश देता है।

विधायक साहू ने नागरिकों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों पर तिरंगा फहराने तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता हुए शामिल

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों और राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परगनिहा, जिला महामंत्री श्री पोषण वर्मा, मंडल प्रभारी श्री हर्षवर्धन तिवारी, मंडल अध्यक्ष श्री सूर्यकांत वर्मा, मंडल महामंत्री श्री उत्तम देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री संदीप परगनिहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री दिनेश यादव, महामंत्री श्री दुर्गेश वर्मा तथा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष श्री काशीराम देवर सहित भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

भव्य तिरंगा यात्रा ने भिंभौंरी क्षेत्र में देशभक्ति, एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button