लोहिया पेपर मिल हादसा: संघर्ष के बाद पीड़ित परिवार को मिला ₹25.51 लाख का मुआवजा

बेमेतरा। लोहिया पेपर मिल में हुए दुखद हादसे के बाद पीड़ित परिवार के अधिकार और उचित मुआवजे को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने लगातार आवाज उठाई। संगठनों के निरंतर संघर्ष और प्रयासों के परिणामस्वरूप पीड़ित परिवार को कुल ₹25 लाख 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।
क्रांति सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पीड़ित परिवार को सहायता राशि का भुगतान किया गया। प्राप्त राशि में ₹20 लाख का चेक, ₹5 लाख की बीमा राशि तथा ₹51 हजार रुपये काठी-माटी (अंतिम संस्कार/आपात सहायता) शामिल है।
छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़िया समाज की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम है। संगठन ने कहा कि अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।
प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान सूर्या चौहान (शहर अध्यक्ष, जेसीपी), निलेश साहू (जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना), खेमू साहू (शहर उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना), पुरेंद्र साहू (जिला अध्यक्ष), गजेंद्र निषाद (जिला उपाध्यक्ष) और सोहन परगनिहा (खंड अध्यक्ष) सहित गोपु, शिव, योगेश, प्रदीप, ललित, ओंकार, कुबेर, हरेंद्र एवं अन्य पदाधिकारी और सेनानी उपस्थित रहे।
संगठन की ओर से इस सहायता को पीड़ित परिवार के लिए न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। वहीं, पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों के अधिकारों की लड़ाई में संगठन भविष्य में भी उनके साथ खड़ा रहेगा।