
खबर बनी राह, योजना की जानकारी मिलने के बाद समय पर किया आवेदन; संस्कृत विद्यालय में संगीत आचार्य हैं धर्मेंद्र ताम्रकार
धमधा। धमधा क्षेत्र के लोक कलाकार धर्मेंद्र ताम्रकार का छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के अंतर्गत चयन हुआ है। धर्मेंद्र ताम्रकार धमधा स्थित संस्कृत विद्यालय में संगीत आचार्य के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। योजना के तहत उन्हें शासन की ओर से 24 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
धर्मेंद्र ताम्रकार के चयन की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र के कलाकारों और कला प्रेमियों में खुशी का माहौल है। अपनी इस उपलब्धि पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसका श्रेय ‘पत्रकों’ को दिया है।
खबर से मिली योजना की जानकारी
धर्मेंद्र ताम्रकार ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी के बारे में सबसे पहले ‘न्यूज’ के माध्यम से पता चला था। समाचार में योजना से संबंधित जानकारी प्रकाशित होने के बाद उन्होंने इसकी प्रक्रिया को समझा और निर्धारित समय में अपना आवेदन प्रस्तुत किया।
समय पर आवेदन करने के बाद अब उनका चयन इस योजना के लिए हो गया है। इसके तहत उन्हें 24 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
कलाकारों को योजनाओं से जोड़ने में खबरों की भूमिका
धर्मेंद्र ताम्रकार ने कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कलाकारों और प्रतिभाओं को शासन की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें उनका लाभ दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि “प्रिंट मीडिया” में प्रकाशित खबर के माध्यम से उन्हें योजना की जानकारी मिली और उसी के आधार पर वे समय रहते आवेदन कर सके। उन्होंने इसके लिए मीडिया के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
लोक कला और कलाकारों को प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना का उद्देश्य लोक कला और संस्कृति से जुड़े कलाकारों को प्रोत्साहित करना तथा उनकी कला को आगे बढ़ाने में सहयोग देना है। धर्मेंद्र ताम्रकार का चयन धमधा क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
धमधा के कलाकार धर्मेंद्र ताम्रकार का चयन न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह इस बात का उदाहरण भी है कि सही समय पर सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलने से स्थानीय कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।


