BREAKING NEWSProtestदुर्गधमधा की खास खबरेंसाजा

नौवें दिन भी किसानों की भूख हड़ताल जारी, बाबा टेक सिंह चंदेल ने सरकार पर साधा निशाना

धमधा। ऋण माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसान बंधु संगठन के नेतृत्व में चल रही किसानों की क्रमिक भूख हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में किसान एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया।

Advertisement

आंदोलन के दौरान किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए किसानों की स्थिति को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि देश का किसान करोड़ों लोगों के लिए अन्न पैदा करता है, लेकिन अपनी जायज मांगों और कर्जमाफी के लिए उसी अन्नदाता को सड़क पर भूखे बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

‘अन्नदाता सड़क पर भूखा, उद्योगपतियों के हजारों करोड़ माफ’

बाबा टेक सिंह चंदेल ने कहा कि एक तरफ किसान कर्ज के बोझ और आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है और अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर बड़े उद्योगपतियों के हजारों करोड़ रुपये के कर्ज माफ या सेटलमेंट किए जाने की बातें सामने आती हैं।

उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल उठना स्वाभाविक है। चंदेल ने वर्ष 2018 की ऋण माफी से जुड़े मामलों में पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि बैंक रिकॉर्ड के आधार पर यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि उस समय कितने किसान ऋण माफी के पात्र थे और वास्तव में कितने किसानों को इसका लाभ मिला।

24 सितंबर को CM हाउस घेराव का ऐलान

किसान बंधु संगठन ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए 24 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) घेराव करने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि किसान अपनी मांगों को सरकार के सामने मजबूती से रखेंगे और वर्ष 2018 की ऋण माफी से जुड़े मामलों की जांच कर पात्र किसानों को न्याय दिलाने की मांग करेंगे।

फिलहाल धमधा में किसानों की क्रमिक भूख हड़ताल नौवें दिन भी जारी है। किसान नेताओं ने स्पष्ट किया है कि मांगों का उचित निराकरण होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलन के दौरान किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल, किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक अध्यक्ष आत्मा साहू, डॉ. जोहन वर्मा, पूर्व जनपद सदस्य पंचराम साहू, दुवासू साहू, मनसुख साहू, बिसंभर साहू, भानु साहू, सुभाष साहू, गोलू साहू, प्रहलाद ढीमर, हेमराज साहू, तेजराम साहू, नेतु साहू, कमलेश जंघेल, गौकरण दास मानिकपुरी, भारतगिरि गोस्वामी, डॉ. हर्ष साहू, ओम पटेल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button