Politics

शासकीय प्राथमिक शाला कोदवा में न्योता भोज, शिक्षक ने बच्चों संग बांटी विवाह की खुशियां

कोदवा। शासकीय प्राथमिक शाला कोदवा में शिक्षक चंद्रकांत चतुर्वेदी ने अपने विवाह के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों के साथ खुशियां साझा करते हुए विशेष ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को स्नेहपूर्वक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। सामूहिक भोज में शामिल होकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों ने ‘न्योता भोज’ योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज में सहभागिता, अपनत्व, समानता और सामूहिकता की भावना को मजबूत करना है। जीवन के मांगलिक अवसरों की खुशियां विद्यालय के बच्चों के साथ साझा करना सामाजिक सरोकार और संवेदनशीलता का सुंदर उदाहरण है।

शिक्षक चंद्रकांत चतुर्वेदी की इस पहल की उपस्थित अतिथियों एवं शाला परिवार ने सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के साथ अपनत्व बढ़ाने के साथ-साथ समाज और विद्यालय के बीच बेहतर जुड़ाव स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रमुखजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

न्योता भोज कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल कोदवा के प्राचार्य कृष्णा साहू, व्याख्याता रामस्नेही ठाकुर, संकुल समन्वयक चोवाराम साहू, प्रधान पाठक श्रीमती लच्छा राजपूत, प्रधान पाठक दिलीप वर्मा, सतीश राजपूत, श्रीमती पूर्णा सिंह, कल्याणी कौशिक सहित शाला परिवार के समस्त शिक्षक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने शिक्षक चंद्रकांत चतुर्वेदी को विवाह की शुभकामनाएं देते हुए इस आत्मीय पहल की प्रशंसा की।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button