

बिजली की अघोषित कटौती से बौखलाए कांग्रेसी
– अपनी नाकामी को छुपा रहे भाजपाई – राजीव गुप्ता
– बीते दिनों एक मई को दिन भर बिजली बंद कर मेंटनेंस कार्य और व्यवस्था सुधार कार्य किये जाने के बाद नही सुधरी बिजली व्यवस्था
– एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारी गई तो होगा उग्र प्रदर्शन दी चेतावनी
दुर्ग धमधा – नगर सहित धमधा ब्लॉक में बिजली व्यवस्था से आम जन काफी परेशान हो रहे है जिसको देखते हुए कांग्रेसियो ने रैली के स्वरूप सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली ऑफिस में ए ई के नाम से ज्ञापन दिया है कांग्रेसियों का कहना है कि धमधा नगर में बिजली व्यवस्था को सुधारने ले लिए बीते दिनों दिन भर विघुत प्रवाह को बंद किया गया था जिसके बावजूद न तो आमजनों को अघोषित बिजली कटौती से राहत है ना ही ओलटेज की समस्या से राहत मिल पाई है वही हाल ग्रामीण क्षेत्र का है जहाँ पर कई दिनों से ट्रांसफार्मर भी खराब है जिसको देखते हुए हम ज्ञापन देने आए है अगर व्यवस्था 7 दिनों के भीतर व्यवस्था को सुधारा नही गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है यही राजीव गुप्ता ने बताया है कि देश मे ट्रिपल इंजन की सरकार है जिसके बाद ऐसे अव्यवस्था से आमलोगों को जूझना पड़ रहा है सरकार भाजपा का होने के बाद भी भाजपाई अपनी नाकामी को दिखाना छोड़ खुद ब खुद बीते दिनों ज्ञापन देने पहुचे थे जो कि उनकी नाकामी को दर्शाता है।