DHAMDHADurgeducation

धमधा में नए शिक्षा सत्र की तैयारी पर मंथन, स्कूलों को दिए गए गुणवत्ता सुधार और नामांकन बढ़ाने के निर्देश

धमधा। विकासखंड धमधा मैं आगामी शिक्षा सत्र 2026 – 27 की तैयारीयो को लेकर शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाओं, शैक्षणिक गतिविधियों और आधारभूत सुविधाओं की अद्यतन स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों ने नए सत्र की शुरुआत से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने पर जोर दिया।

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी अथर्व शर्मा ने की। बैठक तीन पालियो में आयोजित की गई, जिसमें सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य, संकुल समन्वयक, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठक सहित बड़ी संख्या में शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

बैठक में विद्यार्थियों को समय पर पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने, गणेश वितरण, आय जाति निवासी प्रमाण पत्र निर्माण, छात्रवृत्ति संबंधी तैयारीयो, यू – डाइस (UDISE+) प्रोग्रेशन, आधार एवं अपार ( APAAR ) आईडी, बैंक खाता, सीजी स्कूल पोर्टल, एचआरएमएस और अवकाश पोर्टल की अद्यतन प्रविष्टियो की समीक्षा की गई।

इसके अलावा विद्यालय भवनों की स्थिति, मरम्मत कार्य, शौचालय, किचन सेड और आता निर्माण जैसे बुनियादी ढांचे से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

बैठक में साला प्रवेश उत्सव, नामांकन वृद्धि अभियान, मध्यान भोजन एवं न्योता भोजन कार्यक्रम, उल्लास साक्षरता अभियान, सरस्वती साइकिल अभियान तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। वही बोर्ड एवं केंद्रीय कृत परीक्षाओं के परिणामों का विश्लेषण कर शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए गए।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी अथर्व शर्मा ने सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया कि नए शिक्षा सत्र के आरंभ से पूर्व सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाए। उन्होंने विद्यार्थियों के नामांकन में वृद्धि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, योजनाओं के पारदर्शी संचालन और बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने का आवाहन किया।

शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर फोकस – इस समीक्षा बैठक को नए शिक्षा सत्र की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य है कि सत्र की शुरुआत से ही विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो और विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button