
ग्रामीण मैदान से निकली प्रतिभा, अब मुंबई में दिखाएगी अपना ऑलराउंडर दम
धमधा। संसाधनों की कमी कभी भी प्रतिभा के रास्ते की दीवार नहीं बन सकती, यदि जुनून और मेहनत साथ हो। इसका जीवन उदाहरण धमधा विकासखंड के ग्राम अछोली की उभरती क्रिकेटर नेहा वर्मा है। जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई की प्रो अकादमी मैं जगह बनाकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
किसान परिवार से आने वाली नेहा ने साबित कर दिया कि गांव की बेटियां भी बड़े सपनों को हकीकत में बदल सकती है। हाल ही में उनका चयन मुंबई स्थित प्रतिष्ठित क्रिकेट अकादमी में हुआ है, जहां वह अपने क्रिकेट करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी कर रही है।

बेड और बाल दोनों से मचाया धमाल – शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरहमपुर से इस वर्ष 12वीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली नेहा क्रिकेट में एक बेहतरीन ऑलराउंड के रूप में पहचान बन चुकी है। बाएं हाथ की बल्लेबाज नेहा अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, वही बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी कर विरोधी टीमों के लिए चुनौती भी बनती है
जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। विशेष रूप से रायगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बस्तर और सरगुजा जैसी मजबूत टीमों के खिलाप उनकी बल्लेबाजी चर्चा का विषय बनी थी।
मुंबई ट्रायल में चमकी प्रतिभा – 14 से 18 मई तक मुंबई में आयोजित ट्रायल के दौरान नेहा ने अपने खेल कौशल से चयनकर्ताओं प्रभावित किया और प्रो किंग अकादमी में चयनित हो गई। अब वह 14 जून को अकादमी ज्वाइन करने के लिए मुंबई रवाना होगी।
सुविधाएं कम हौसले बड़े – नेहा बताती है कि गांव में आधुनिक क्रिकेट सुविधाओं और मानक स्तर के मैदान की कमी है, लेकिन इसके बावजूद वह प्रतिदिन करीब एक घंटा नियमित अभ्यास करती है। उनकी मेहनत और लगन ही आज उन्हें इस मुकाम तक लेकर आई है।
किसान परिवार की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान – नेहा के पिता चेतन वर्मा किसान है, जबकि माता हेमिन वर्मा गृहीणी है। 6 बहनों और एक भाई वाले परिवार में नेहा सबसे छोटी है। क्रिकेट के साथ-साथ वह आगे चलकर नर्सिंग की पढ़ाई भी करना चाहती है।
स्कूल परिवार ने दी शुभकामनाएं – नेहा के चयन की खबर से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बरहापुर की प्राचार्य प्रतिष्ठा शुक्ला सहित विद्यालय परिवार में उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
ग्रामीण आचल की यह प्रतिभाशाली बेटी अब मुंबई के बड़े मंच पर अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का जलवा बिखरने को तैयार। नेहा की सफलता उन हजारों ग्रामीण युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।
