
2700 सदस्यता और 4000 विद्यार्थियों की भागीदारी के बात नहीं कार्यकारिणी पर बड़ी जिम्मेदारी
धमधा। छात्र राजनीति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP) की धंधा नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर दिया गया है। संगठन के चुनावी कार्यक्रम में युवा उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा का विशेष माहौल देखने को मिला। सर्वसम्मति से संजय यादव को नगर अध्यक्ष और रितेश सिंह को नगर मंत्री की जिम्मेदारी सौंप गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गणेश यादव निकाह की विद्यार्थी परिषद केवल छात्र संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला है। जहां से नेतृत्व, संस्कार और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित होती है
1 साल में 27 सदस्य और 4000 विद्यार्थियों की भागीदारी – निवर्तमान नगर मंत्री वामन ताम्रकार ने सत्र 2025 – 26 का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि बीते वर्ष धमधा नगर में परिषद 2700 सदस्य का आंकड़ा पार किया, जबकि विभिन्न कार्यक्रमों में 4000 से अधिक विद्यार्थियों भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि परिषद छात्र हित, शिक्षा सुधार और राष्ट्रहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष और रचनात्मक कार्य करती रही है
77 वर्षों की गौरव गाथा, युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आव्हान – निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र निर्मलकर ने सत्र 2026 – 27 निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की। वही परिषद के जिला प्रमुख शेखर साहू ने संगठन की स्थापना और कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा की 1949 मैं स्थापित विद्यार्थी परिषद आज अपने 77 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी करने जा रही है और लाखों कार्यकर्ताओं के साथ विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन और होने का गौरव रखती है।
‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ करेंगे कार्य: रितेश सिन्हा – नवनिर्वाचित नगर मंत्री रितेश सिन्हा ने कहा कि परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करता है। आने वाले समय में धमधा के प्रत्येक विद्यार्थी तक परिषद के विचार, छात्र हित के अभियान और संगठन की गतिविधियां पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों के समस्याओं का समाधान और व्यक्तित्व विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।
नई कार्यकारिणी पर सबकी नजर – नई टीम में अनुभवी और युवा चेहरो का संतुलन देखने को मिला है। संगठन को उम्मीद है की नई कार्यकारिणी छात्र हित, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई प्रगति देगी।
मुख्य पदाधिकारी (सत्र 2026-27) – नगर अध्यक्ष – संजय यादव, नगर मंत्री – रितेश सिन्हा, धमधा भाग संयोजक – वामन ताम्रकार, नगर सहमंत्री – रानू ठाकुर, खिलेश सोनकर, शौर्य महोबिया, नोमेश कोसरे, नगर उपाध्यक्ष – डॉ. देवेंद्र निर्मलकर, चेतना निर्मलकर, कोष प्रमुख – आशीष सपहा, कार्यालय मंत्री – आदित्य जांघेल, सोशल मीडिया प्रमुख – अभिषेक ताम्रकार, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख – कान्हा शर्मा कार्यकारणी में निभायेंगे अपनी जिम्मेदारी !


