Latest Newsआगजनीदुर्गधमधा की खबरें

पत्नी के मजदूरी जाने से नाराज पति ने घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

धमधा| ग्राम परसकोल में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा अपने ही घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज था। विवाद के बाद उसने घर में आग लगा दी, जिससे मकान के साथ-साथ घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में धमधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Advertisement

पत्नी के मजदूरी जाने से था नाराज – पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम परसकोल निवासी तरुणा मधुकर (40 वर्ष) रोजी मजदूरी का काम करती हैं। उनका विवाह करीब 20 वर्ष पहले चेतन मधुकर से हुआ था। महिला के अनुसार, विवाह की कुछ वर्षों बाद से ही पति शराब का सेवन कर विवाद करता था। घरेलू विवाद के चलते वह करीब 8 वर्ष पहले अपनी तीन बेटियों के साथ मायके ग्राम परसकोल आ गई थी और अपने माता-पिता से अलग लकड़ी, पैरा और झिल्ली से बने मकान में रहने लगी थी। बाद में उसका पति भी परसकोल आकर उसी मकान में रहने लगा।

मजदूरी करने गई थी महिला, लौटकर देखा तो जल चुका था घर – घटना 7 अगस्त 2026 की बताई गई है। प्रार्थिया सुबह करीब 8 बजे कंदई बाड़ी मजदूरी करने गई थी। उसने अपनी दोनों बेटियों रितिका मधुकर और रेणुका मधुकर को अपने माता-पिता के घर छोड़ दिया था।

जब वह मजदूरी से वापस लौटी तो उसके घर का सामान और मकान आग की चपेट में आ चुका था। महिला ने जब अपने पति चेतन मधुकर से घटना के संबंध में पूछताछ की तो उसने कथित तौर पर बताया की पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज होकर उसने ही घर में आग लगाई थी।

बेटियों और आसपास के लोगों ने भी दी घटना की जानकारी – प्रार्थीया की दोनों बेटियों ने भी पुलिस को बताया कि उनके पिता चेतन मधुकर में ही घर में आग लगाई थी। आसपास के लोगों से पूछताछ में भी घटना के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली।

आगजनी की इस घटना में घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके अलावा मकान की छत में रखा पैरा, लकड़ी और झिल्ली भी आज में जल गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार – प्रार्थीया की रिपोर्ट पर धमधा थाने में अपराध क्रमांक 220/2026 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थीया, उसकी बेटियों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी चेतन मधुकर (45 वर्ष) द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी। आरोपी को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

आरोपी की पहचान – चेतन मधुकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खजरी, थाना नंदिनी नगर, वर्तमान निवासी ग्राम परसकोल, थाना धमधा, जिला दुर्ग।

पुलिस कार्यवाई – धमधा पुलिस द्वारा मामले में धारा 326(g) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करन न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में जप्त सामग्री का कोई पृथक विवरण पुलिस द्वारा जारी जानकारी में उल्लेखित नहीं है।

घटना का कारण – पत्नी की मजदूरी करने जाने को लेकर घरेलू विवाद और नाराजगी। घटनास्थल –  ग्राम परसकोल, थाना धमधा क्षेत्र, जिला दुर्ग।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button