
साजा|जनपद पंचायत साजा के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किए जाने पर साहू समाज एवं क्षेत्र वासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर समाज के वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, युवासाथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इसे समाज के लिए गौरव का विषय बताया है।
बधाई संदेश में कहा गया कि जितेंद्र कुमार साहू लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल एवं समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें या महत्वपूर्ण दायित्व सौपा गया है। उनके नेतृत्व में प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के युवाओं को संगठन से जोड़ने के साथ शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सेवा एवं समाज हित के कार्यों को नई गति मिलेगी।
नवनियुक्त प्रदेश संगठन सचिव जितेंद्र कुमार साहू ने प्रदेश नेतृत्व एवं साहू समाज की सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने समाज के सभी युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने तथा समाज के विकास एवं उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वाहन किया।
उनकी नियुक्ति पर साहू समाज के पदाधिकारीयो एवं समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी है।

