Good newsधमधा की खास खबरें

सावन माह में होगा भव्य 108 शिवलिंगों का महारुद्र अभिषेक, 2 अगस्त को श्रद्धालु बनेंगे आयोजन के साक्षी

धमधा| सावन माह के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए धमधा नगर में भव्य महारुद्र अभिषेक एवं 108 शिवलिंगों के पूजन का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 2 अगस्त 2026, रविवार को ब्राह्मण पारा स्थित कांटा वाले शिव मंदिर में संपन्न होगा। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Advertisement

आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में 108 शिवलिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक, रूद्रध्यायी पाठ, महाआरती तथा भगवान शिव का विशेष पूजन कराया जाएगा। सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में यह आयोजन श्रद्धालुओं को एक साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना करने का दुर्लभ अवसर प्रदान करेगा।

आयोजन में भाग लेने वाले यजमानों से पूजन सामग्री साथ लाने का अनुरोध किया गया है। पूजन सामग्री में नारियल (गोला), शिवलिंग (प्रतिमा/पार्थिव/धातु), पीतल का लोटा या बाल्टी, पूर्ण बेलपत्र, धतूरा, कनेर, सामी के पत्ते, दूध, दही तथा अन्य पूजन सामग्री शामिल है। वही आयोजकों ने जानकारी दी है कि 751 रुपए प्रति जोड़ी के सहयोग से यजमानों को संपूर्ण पूजन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में व्यापक तैयारी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान शिव के इस पावन अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त कर सके।

आयोजकों ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करें और सावन माह के इस पवित्र अवसर को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाएं।

आयोजन का संक्षिप्त विवरण : महारुद्र अभिषेक एवं 108 शिवलिंग पूजन

तिथि : 2 अगस्त 2026 (रविवार)

समय : प्रातः 9 बजे से

स्थान : कांटा वाले शिव मंदिर, ब्राह्मण पारा, धमधा

विशेष कार्यक्रम : रुद्राध्यायी पाठ, महारुद्र अभिषेक एवं महाआरती

संपर्क : 8103957869, 9244992035, 6260314764

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button