DHAMDHADurgराजनीति

त्रिमूर्ति महामाया मंदिर से बोरी जनसम्मेलन तक… रविंद्र चौबे के जन्मदिन की पूरे जिले में रही धूम

भूपेश बघेल की मौजूदगी में रविन्द्र चौबे का जन्मदिन बना कांग्रेस का बड़ा सकती प्रदर्शन

Advertisement

रविंद्र चौबे के जन्मदिन पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल की मौजूदगी ने बढ़ाया सियासी तापमान

दुर्ग जिले के पुर कैबिनेट मंत्री 8 बार के विधायक रविंद्र चौबे के जन्म दिन को लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों मे जबरदस्त उत्साह देखने को मिला ! सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर धार्मिक , सामाजिक और जन सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और आमजन शामिल हुए !

धमधा में सुबह 9 बजे त्रिमूर्ति महामाया मंदिर में पूजा-पाठ, यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद बस स्टैंड परिसर में केक काटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। इस दौरान राहगीरों और आम लोगों को लस्सी एवं छाछ का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली !

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला ! जगह जगह समर्थकों ने फूल मालाओं और नारों के साथ  अपने लोकप्रिय नेता के प्रति सम्मान व्यक्त किया ! सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजनों ने जन्मदिन समारोह को सेवा और जनहित से जोड़ दिया !

वहीं बोरी में कार्यकर्ताओं और आमजन का विशाल जनसम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए ! उन्होंने मंच से संबोधित करते हुए रविंद्र चौबे के राजनीतिक अनुभव, जनसेवा और संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की !

जनसम्मेलन में समर्थकों का उत्साह देखने ही बन रहा था !  पूरे कार्यक्रम के दौरान ” रविंद्र चौबे जिंदाबाद” और कांग्रेस पार्टी के नारों से माहौल गूंजता रहा ! जन्मदिन समारोह को लेकर क्षेत्रभर में राजनीतिक और सामाजिक माहौल खासा गर्म नजर आया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button