ChhattisgarhcrimeDHAMDHADurg

भूमिहीन कृषि मजदूर योजना में फर्जीवाड़ा, धमधा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हितग्राहियों की राशि फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करने का मामला, 4.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी उजागर

धमधा – दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि में गड़बड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ धमधा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में सामने आया कि योजना के हितग्राहियों के बैंक खातों में हेरफेर कर करीब 4 लाख 50 हजार रुपये की राशि फर्जी खातों में ट्रांसफर की गई।

Advertisement

मामले में जनपद पंचायत धमधा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार योजना के पात्र हितग्राहियों को मिलने वाली शासकीय राशि अन्य बैंक खातों में भेजी जा रही थी।

पुलिस जांच में पता चला कि कुल 44 हितग्राहियों की राशि फर्जी तरीके से दूसरे खातों में ट्रांसफर की गई। आरोपियों ने योजना से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल में लॉगिन आईडी और पासवर्ड का दुरुपयोग करते हुए हितग्राहियों के वास्तविक बैंक खातों की जगह अपने नियंत्रण वाले बैंक खातों का विवरण दर्ज किया था।

तकनीकी जांच, बैंक दस्तावेज और ऑनलाइन पोर्टल के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार यादव निवासी जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड एवं बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी मोबाइल बैंकिंग और एटीएम के माध्यम से राशि का संचालन कर रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद कुछ रकम वापस भी जमा कराई गई।

धमधा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी पोर्टल की लॉगिन आईडी, पासवर्ड, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी किसी अन्य व्यक्ति से साझा न करें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button