BREAKING NEWScrimePoliticsखास खबरदुर्गधमधा

तुमाकला में छाया मातम: लूट का विरोध पड़ा भारी, सरपंच के पति की चाकू मार कर हत्या; 4 बदमाश मोबाइल और नगदी लूटकर फरार

दुर्ग| दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र में रविवार देर रात हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरी इलाके में सनसनी फैला दी। ग्राम तुमाकला की सरपंच देहुती बाई कश्यप के पति एवं पूर्व उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की लूटपाट के दौरान चार बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात करहीडीह से चिकली चौक के बीच धमधा रोड पर हुई।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, प्रकाश सिंह कश्यप रविवार देररात भिलाई से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक कर लूटपाट की कोशिश की। बताया जा रहा है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से प्रकाश सिंह कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और उनके साथ मौजूद व्यक्ति से करीब ₹4000 नगद लूट कर फरार हो गए। इस वारदात से पूरे धमधा क्षेत्र में दहसत और आक्रोश का माहौल है।

मृतक प्रकाश सिंह कश्यप ग्राम तुमकाला के उपसरपंच रह चुके थे, जबकि उनकी पत्नी देहुती बाई कश्यप वर्तमान में ग्राम पंचायत तुमकाला की सरपंच।

घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जाच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की गतिविधियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस जघन्य हत्या और लूट की घटना ने जिले में कानून – व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम को लगाया गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button