धमधा नगर पंचायत में तीन नए एल्डरमैनो ने ली शपथ, विधायक ईश्वर साहू बोले – विकास कार्यों को मिलेगी नई गति


धमधा|नगर पंचायत धमधा में गुरुवार को लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन बाजार चौक में आयोजित गरिमामयी शपथ ग्रहण समारोह में नगर पंचायत के नवनियुक्त मनोनीत एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) मन्ना महोबिया, अजय मिश्रा एवं उदयकांत पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपने दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन शुरू किया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, बीजेपी पदाधिकारीयो, नगर पंचायत के अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ईश्वर साहू की मौजूदगी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धमधा लवकेश कुमार ध्रुव ने तीनों नवनियुक्त एल्डरमैनो को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ तीनों मनोनीत एल्डरमैन नगर पंचायत की कार्यप्रणाली का हिस्सा बन गए और अब वे नगर विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समारोह की शुरुआत स्वागत उद्बोधन के साथ हुई। मंच पर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया और इसके बाद शपथ ग्रहण की औपचारिक प्रक्रिया संपन्न हुई। शपथ ग्रहण के दौरान पूरा परिसर तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने नए एल्डरमैनो का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि राज्य सरकार लगातार प्रदेश के शहरी क्षेत्रो के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में नए मनोनीत जनप्रतिनिधियों के जूड़ने से विकास कार्यों को नई दिशा और नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की तीनों एल्डरमैन नगर की समस्याओं को समझते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि नगर का विकास किसी एक व्यक्ति या संस्था के प्रयासों से संभव नहीं होता, बल्कि इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जब विकास की सोच सामूहिक होगी, तभी नगर में बेहतर सड़के, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तेज गति से हो सकेगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि धमधा नगर लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और नगर पालिका बनने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में नए एल्डरमैनो का जुड़ना नगर पंचायत के लिए सकारात्मक संकेत है। उनके अनुभव और सहयोग से विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी आएगी।
उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया की नई टीम नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की उम्मीद पर खरी उतरेगी।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर के विकास, जनहित और प्रशासनिक समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नगर में चल रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए आने वाले समय में आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। नागरिकों ने भी उम्मीद जताई कि नए एल्डरमैन जनता और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करेंगे तथा स्थानीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह के समापन पर नवनियुक्त एल्डरमैन मन्ना महोबिया, अजय मिश्रा एवं उदयकांत पटेल का जनप्रतिनिधियों, नगर पंचायत के अधिकारियों और नागरिकों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा व्यक्ति की कि वे नगर के विकास, जनकल्याण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रशांत अग्रवाल, नवीन जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट, नगर पंचायत उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र दानी, पार्षद लक्ष्मी नारायण यादव, मलिक कुरेशी, संगीता साहू, कीर्ति ताम्रकार, कुमारी बाई टोंडरे, चेतन सोनकर, दीप्ति गुप्ता, डोमार सोनकर, शशि यादव, देवकी ताम्रकार, चंद्रिका भट्ट, नरेश चंद्र साहू, रमन लाल यादव, दिलीप गुप्ता, पीयूष ताम्रकार, उज्जवल ताम्रकार, बनाऊं वर्मा, छगन साहू, निकेश्वर चंदेल, महेश वर्मा, शैलेंद्र निर्मलकर, रोहित कुमार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे।
पूरे समारोह का वातावरण उत्साह और जनभागीदारी से परिपूर्ण रहा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में यह संदेश दिया कि नगर पंचायत में जनप्रतिनिधियों की नई टीम के साथ विकास की गति को और अधिक मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि सभी निर्वाचित एवं मनोनीत जनप्रतिनिधि मिलकर कार्य करें तो धमधा में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, स्वच्छता, पेजजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल सकती है।
नगर पंचायत धमधा में तीन नए एल्डरमैनो के शपथ ग्रहण के साथ अब विकास की नई उम्मीदें भी जुड़ गई हैं। आने वाले समय में इन जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका नगर की विकास यात्रा को किस दिशा में ले जाती है, इस पर स्थानीय नागरिकों की निगाहें टिकी रहेगी। फिलहाल शपथ ग्रहण समारोह ने नगर में सकारात्मक संदेश दिया है कि जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से धमधा को एक विकसित, व्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण नगर बनाने की दिशा में नए संकल्प के साथ कार्य आगे बढ़ेगा।



