
धमधा|छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वाहन एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के नेतृत्व में अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में नगर में विरोध प्रदर्शन किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर धमधा नगर के प्रमुख मार्गों पर मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित वित्तीय अनियमिताओं की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग उठाई।
कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा ने किया। रैली में जिला पंचायत सदस्य दानेश्वर साहू, महामंत्री राजीव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है और यदि किसी प्रकार की अनियमित हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।
इस अवसर पर जालम सिंह पटेल, शमशीर कुरैशी, मधुसूदन राणा, धर्मेंद्र साहू, जीवन निर्मलकर, देवेंद्र कुमार चंदेल, रामचंद्र जंघेल, आशीष पांडे, अशोक कसार, अनिल साहू, हिम्मत धीमर, सुमंत ताम्रकार, अरुण साहू, महेंद्र यादव, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।