BemetaraChhattisgarhDurgGood newsLatest News

ताम्रकार समाज का आदर्श सामूहिक विवाह हुआ सम्पन्न : 7 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में

Advertisement

हैहैवंशी ताम्रकार समाज कल्याण समिति धमधा का लगातार 22 वर्षों से हो रहा आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन

मुख्य अतिथियो ने इस सफल आयोजन की बधाई के साथ नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दी ऐसे सामाजिक आयोजन सराहना की

धमधा – ताम्रकार समाज द्वारा आयोजित आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 26 अप्रैल को तमेर पारा, धमधा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। हैहयवंशी क्षत्रिय ताम्रकार समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में समाज के 7 नवदंपत्ति जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।

इस अवसर पर उमंग ताम्रकार-तनुजा ताम्रकार, नयन ताम्रकार दिव्यानी ताम्रकार, सुब्रत ताम्रकार-अमीषा ताम्रकार, आनंद ताम्रकार अनुष्का ताम्रकार, अमित ताम्रकार-वर्षा ताम्रकार, अमन ताम्रकार आकांक्षा ताम्रकार तथा रोहिणी ताम्रकार-शुभेच्छा ताम्रकार का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल साजा विधायक ईश्वर साहू और नगर अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल उपस्थित रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए इस तरह के

आयोजनों की सराहना की और इसे सामाजिक समरसता व सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। समारोह की विशेषता इसकी सादगी, अनुशासन और सामूहिक सहयोग रही, जिसके चलते यह आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बना चुका है। हर वर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम समाज में फिजूलखर्ची को रोकने और एकता को बढ़ावा देने का संदेश देता है।

समाज के अध्यक्ष नीलकमल ताम्रकार एवं सचिव विमलचंद ताम्रकार ने सभी समाजजनों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को जोड़ने और परंपराओं को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने की अपील की। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सफलता में अपनी भागीदारी निभाई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button