दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में खेतों और ग्राम पंचायत के ट्यूबवेल से लगातार हो रही कॉपर वायर चोरी की घटनाओं का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है पुलगांव पुलिस ने कार्यवाही करते हुवे चोरी करने वाले आरोपीयो सहित चोरी का मॉल खरीदने वाले टोटल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
आरोपियों के कब्जे से लगभग 225 मीटर कॉपर वायर और अन्य विद्युत सामग्री जप्त किया है
पुलिस के अनुसार, ग्राम पंचायत चिंगोरी निवासी तुलसीराम देशमुख ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके खेत में लगे ट्यूबवेल में लगे करीब 100 मीटर कॉपर वायर चोरी हो गया मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर चंदू लोहार वासु यादव और शंकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की ! पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी किया गया वायर रायपुर निवाशी सहल उद्दीन को बेच दिया गया था पुलिस ने सहल उद्दीन के कब्जे से लगभग 100 मीटर वायर जप्त किया !
इसी तरह ग्राम अंजोरा पंचायत तालाब क्षेत्र में लगे ट्यूबवेल से करीब 90 मीटर कॉपर वायर चोरी होने की शिकायत सरपंच संतोष सारथी द्वारा दर्ज कराई गई थी ! विवेचना के दौरान आरोपियों ने चोरी का वायर मौदहापारा रायपुर निवासी जय नारायण को बेचने की बात स्वीकार की ! पुलिस ने उसके कब्जे से भी चोरी का कॉपर वायर बरामद किया !
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 20 मई 2026 को ग्राम पीछेकर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों पर लगे ट्यूबवेल को निशाना बनाकर वहां से भी कॉपर वायर चोरी किया था। इस मामले में भी करीब 35 मीटर वायर बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लगातार चोरी और संगठित तरीके से अपराध करने के कारण बीएनएस की संगठित अपराध संबंधी धाराओं के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी : चंदू लोहार, वासु यादव, शंकर, सहल उद्दीन (रायपुर),जय नारायण (मौदहापारा रायपुर)
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लगातार हो रही वायर चोरी की घटनाओं से ग्रामीण और किसान परेशान थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोपियों द्वारा खेतों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे ट्यूबवेल को निशाना बनाकर आर्थिक लाभ कमाने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था।