DHAMDHADurg

धमधा: भाजयुमो जिला महामंत्री आरुणि दानी के जन्मदिन पर सेवाकार्यों की घूम; अस्पताल पर फल तो चौक पर बटा शरबत

नगर पंचायत धमधा के विधायक प्रतिनिधि के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवामोर्चा ने चलाया सेवा अभियान

Advertisement

धमधा। 6 जून 2026 भारतीय जनता युवामोर्चा ( भाजयुमो ) दुर्ग के जिला महामंत्री एवं नगर पंचायत धमधा के लोकप्रिय विधायक प्रतिनिधि आरुणि दानी जन्मदिवस शनिवार को सेवा और जनहित के कार्यों के साथ बेहद उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर भाजयुमो धमधा मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र साहू  के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक और जन लसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर दिन को यादगार बना दिया।

शनि मंदिर में पूजा – अर्चना के साथ हुई शुरुआत – जन्मदिवस के कार्यक्रमों का आगाज धार्मिक और आध्यात्मिक मोहन में हुआ। भाजयुमो पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय शनि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। सभी ने आरुणि दानी के दीर्घायु होने और उनके उज्जवल राजनीतिक और सामाजिक भविष्य की कामना की। पूजा के पश्चात मंदिर परिसर के बाहर मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानी लोगों को मिठाई मत कर खुशियां साझा की गई।

अस्पताल में फल वितरण और गंडई चौक पर लगा शरबत का स्टॉलराजनीतिक उत्सव को सेवा के संकल्प में बदलते हुए युवा मोर्चा की टीम सीधे धमधा के शासकीय अस्पताल पहुंची। यहाँ कार्यकर्ताओं ने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें ताजे फलों का वितरण किया।

इसके बाद, भीषण गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से धमधा के व्यस्ततम गंडई चौक पर एक भव्य शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को ठंडा शरबत पिलाकर युवा मोर्चा के साथियों ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया, जिसकी नगरवासियों ने जमकर सराहना की।

इस पूरे गरिमा में और सेवाभावी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं सहित युवा मोर्चा की मजबूत टीम ग्राउंड पर मुस्तैद रही। भाजयुमो मंडल के महामंत्री योगेश बंजारे, वर्षिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेशचंद्र साहू , शुभांक शर्मा, साबिर कुरैशी, प्रमोद साहू , डिशन सिन्हा, गिरधारी साहू, रामसिंह साहू , पुरेन्द्र सोनकर, जसवंत साहू, ताम्रध्वज साहू , लवलेश सेन, तेजराम सिन्हा,लोकेश साहू, वेदांत चौरसिया, गुरुदेव ताम्रकार, छोटू जीतू, रेहान कुरैशी, आकाश धीवर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button