Bhilaipoliticsदेवकरबेमेतरा

देवकर नगर पंचायत के नवनिर्वाचित एल्डरमैन ने भाजपा मंडल अध्यक्ष से की सौजन्य मुलाकात

बेमेतरा। जिले के नगर पंचायत देवकर में शासन द्वारा नियुक्त नवनिर्वाचित एल्डरमैन राकेश पाण्डेय, मन्नु चक्रधारी एवं ब्रंदी सिन्हा ने शुक्रवार को भाजपा परपोड़ी मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत साजा के उपाध्यक्ष नारद वर्मा से सौजन्य मुलाकात की।

इस अवसर पर नारद वर्मा ने तीनों नवनिर्वाचित एल्डरमैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं और आम नागरिकों की समस्याओं को समय-समय पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके समाधान के लिए प्रयास करें।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नव नियुक्त एल्डरमैन जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नगर पंचायत के विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वहीं, एल्डरमैनों ने भी नगर के समग्र विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button