Crime Newsखास खबरदुर्ग

नकली GOLD FLAKE सिगरेट का कारोबार उजागर, 18 हजार सिगरेट जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग| इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में ITC LIMITED के लोकप्रिय GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम से नकली सिगरेट बचने के मामले का सिटी कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18,000 नकली सिगरेट बरामद की गई है, जिनकी कीमत करीब 2.07 लाख रुपए बताई गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह private Eye Intellectual Property Right Solutions मैं फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं और ITC Limited के उत्पादों की नकल एवं अवैध बिक्री के मामले में कार्रवाई के लिए अधिकृत है।

सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई – अधिकृत प्रतिनिधि से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस को इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नकली उत्पाद बेचे जाने की जानकारी मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान प्रथम दृष्टया नकली उत्पादों की बिक्री का मामला सामने आने पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 440/2026 दर्ज किया। मामले में BNS की धारा 318 (4) एवं कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

18 हजार नकली सिगरेट बरामद – पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से गोल्ड फ्लैक प्रीमियम नाम अंकित दो प्रकार के उत्पाद बरामद किए गए। इनमें एक खेप में 12,000 सिगरेट, जिसकी कीमत करीब 1.38 लाख रुपये, जबकि दूसरी खेप में 6,000 सिगरेट, जिसकी कीमत करीब 69 हजार रुपए बताई गई है।

इसी तरह पुलिस ने कुल 18,000 नकली सिगरेट जब्त की है, जिनकी कुल कीमत 2,07,000 रुपए है। जब्त उत्पादों की पैकिंग पर 115 रुपए MRP और एक QR नंबर भी अंकित पाया गया।

निजी आर्थिक लाभ के लिए तैयार किए जा रहे थे नकली उत्पाद – पुलिस के मुताबिक आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से ITC LIMITED के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम, पैकेजिंग और पहचान से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं में वास्तविक और नकली उत्पाद को लेकर बभ्रम की स्थिति पैदा होने के साथ ही संबंधित कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचने की स्थिति बन रही थी।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार – पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

  • विशाल जसवानी (36 वर्ष), निवासी गुरुनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, दुर्ग।
  • निखिल सहानी (29 वर्ष), निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग।

दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस की इस कार्यवाई से इंदिरा मार्केट क्षेत्र में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली उत्पादों के कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। मामले में पुलिस द्वारा आगे भी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button