Politics

व्हाट्सएप में आत्महत्या का स्टेटस डाल क्या नदी में कूदा युवक? नदी किनारे मिला बाइक, शर्ट पेंट, युवक लापता मचा हड़कंप

धमधा शिवनाथ नदी में फेरी का कार्य करने वाला युवक ने आत्महत्या की बात कह कर व्हाट्सएप स्टेटस में डाला, नदी के पास युवक की गाड़ी, युवक का शर्ट पेंट, फेरी का सामान मिला लेकिन युवक का अतापता नहीं, मचा हड़कंप

Advertisement

धमधा – मोहम्मद सैफ नामक युवक जो युपी के जौनपुर का रहने वाला है और भिलाई मे रहकर बाल के बदले बर्तन बेचने का काम करता था जो कल अपने मोबाइल पर धमधा के शिवनाथ नदी में आत्म हत्या करने की बात स्टूटेस में डाला साथ ही घटना स्थल की पुरी जानकारी वाहन खड़ा करने की जगह व कपड़े रखे होने की पुरी जानकारी अपने मोबाइल में डाल कर कहीं गायब हो गया।


जैसे ही परिजनों ने उसका स्टेटस देखा परिवार सदमे में आ गया इसकी सुचना अन्य परिजनों को दी गई, मौके पर उसके परिवार पहुंचे और सभी समान व मोटरसाइकिल जगह में पाया गया।
लेकिन उस युवक का पता नहीं चल पाया।
परिजन का कहना है की 112 की टीम और धमधा पुलिस को को इसकी जानकारी दी गई जिसके बावजूद अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो पाई है।

धमधा पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली है।


लेकिन शासन प्रशासन के तरफ से अभी तक युवक को खोजने की प्रक्रिया शुरू नहीं की हैं, जिससे परिजनों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।


फिलहाल अभी युवक की आत्म हत्या की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button