ChhattisgarhDHAMDHADurg

जड़ों में उभरी गणेश प्रतिमा जैसी आकृति, श्रद्धालुओं के लिए बना आस्था का केंद्र, प्रकृति का चमत्कार या आस्था का प्रतीक ?

धमधा – नगर में आस्था और श्रद्धा का एक अनोखा दृश्य लोगो के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है ! प्रसिद्ध बूढ़ा तालाब से लगे शिव मंदिर पास एक पुराने पीपल पेड़ की जड़ों में बनी प्राकृतिक आकृति को देखकर लोगो का कहना है कि यह स्वरूप भगवान गणेश से मिलता जुलता प्रतीत होता है पेड़ की जड़ों का आकार, सूंड जैसी बनावट और चेहरे जैसे आकृति ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है ! 

Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार जब इस आकृति पर पहली बार नजर पड़ी तो इसे देखने वालों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते यह चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई और श्रद्धालु यहां पहुंचकर पूजा-अर्चना करने लगे। कई लोगों ने इसे भगवान गणेश का चमत्कारी स्वरूप मानते हुए माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की।

विशेष बात यह है कि जड़ों के बीच बनी आकृति में श्रद्धालुओं ने आँख लगा दी जिससे स्वरूप और भी उभरकर दिखाई देता है, जिससे यह आकृति और अधिक आकर्षक एवं रहस्यमयी नजर आती है। श्रद्धालुओं ने वहां तिलक लगाकर पूजा शुरू कर दी है और प्रतिदिन लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

बताया जा रहा कि यह वृक्ष को 15 साल पहले हमारे घर में था यह पेड़ जिसको घर से निकल कर ( Transplant ) कर लगाया गया था जिसके बाद से ही महिलाएं वहां प्रतिदिन शाम को पूजा पाठ करने जाती है –तमेर पारा धमधा निवासी सन्नी ताम्रकार

हालांकि विशेषज्ञ इसे प्राकृति की अद्भुत संरचना और जड़ों की स्वाभाविक वृद्धि का परिणाम मानते है लेकिन आस्था रखने वाले लोगों के लिए यह स्थान श्रद्धा का केंद्र बन गया है फिल हाल यह अनोखा दृश्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे देखने के लिए बड़ी उत्सुकता के साथ पहुंच रहे है

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button