ChhattisgarhDHAMDHADurg

धमधा का बेटा बना अग्निवीर पैरा कमांडो, दो साल की कड़ी मेहनत लाई रंग; पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर

धमधा। कड़ी मेहनत अनुशासन और देश सेवा के जज्बे ने आखिरकार धमधा क्षेत्र के ग्राम नंदवाय के युवा दुर्गेश प्रसाद वर्मा को बड़ी सफलता दिला दी है। लगातार दो वर्षों तक कठिन तैयारी करने के बाद उनका चयन अग्निवीर पैरा कमांडो के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे धमधा क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

Advertisement

हिन्द एथलेटिक क्लब, धमधा के कोच अनिल यादव ने बताया कि इस बार दुर्ग जिले से केवल दो युवाओं का चयन अग्निवीर पैरा कमांडो के लिए हुआ है, जिनमे एक नाम उनके क्लब के खिलाड़ी दुर्गेश प्रसाद वर्मा का है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि क्लब के लिए भी गर्व का क्षण है और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।

दुर्गेश की सफलता की खबर मिलते ही क्लब के खिलाड़ियों, पदाधिकारियो और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। वहीं गांव नंदवाय में भी खुशी का माहौल देखने को मिला। ग्रामीण और मोहल्लेवासियों ने मिठाई खिलाकर और शुभकामनाएं देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

बताया जा रहा है की चेन के बाद दुर्गेश अब अपनी अगली सैन्य ट्रेनिंग के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके इस सफर को लेकर पूरे क्षेत्र के लोगों में गर्व की भावना है और सभी उनके सफल सैन्य जीवन की कामना कर रहे हैं।

दुर्गेश प्रसाद वर्मा की असफलता साबित करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत में निरंतरता बनी रहे, तो गांव का युवा भी देश की सबसे चुनौती पूर्ण सैन्य इकाइयों तक अपनी पहचान बन सकता है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button