BhilaiChhattisgarhcrimeDurg

छ. ग. क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा – जूआ मामले में पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पहले भी 9 मामलों में हो चुका है चालान, छावनी पुलिस ने जांच के बाद भेजा जेल

Advertisement

भिलाई। दुर्ग जिले के थाना छावनी क्षेत्र में ऑनलाइन जुआ और सत्ता के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को गिरफ्तार किया पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन माध्यम से रूपए – पैसे का दाव लगाकर अवैध गतिविधियों में संलिप्त था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि कैंप-2 भिलाई स्थित कसाई नहर किनारे खुले स्थान पर कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा-जुआ संचालित कर रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों आतिश गौर एवं नियाज अहमद को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।

पूछताछ और मेमोरेंडम कथन के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने चेतन चंदेल का नाम सामने रखा। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए पर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार चेतन चंदेल के खिलाफ पूर्व में जुआ, सट्टा, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे मामलों सहित करीब 9 प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। इसके अलावा वह जिला बालोद में बलवा के दो मामलों में भी संलिप्त रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्रवाई की है। पूरे मामले में थाना छावनी पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है तथा ऑनलाइन सट्टा – जुवा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा जा रही है

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button