BemetaraChhattisgarhDHAMDHADurgINDIA
जनगणना कार्य में बाधा, होटल संचालक पर मामला दर्ज : धमधा

धमधा में शासकीय कर्मचारी से विवाद के बाद पुलिस की कार्रवाई
जनगणना कार्य के दौरान शासकीय कर्मचारी के साथ विवाद कर कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में थाना पुलिस ने होटल संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनगणना संबंधी कार्य के दौरान आरोपी संतोष पटेल द्वारा शासकीय कार्य में हस्तक्षेप एवं वाद-विवाद किया गया। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 221 एवं जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।घटना श्री पटेल होटल, की बताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
घटना श्री पटेल होटल, की बताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।
