gamesGood newsINDIAWorldखास खबरछत्तीसगढ़रायपुर

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का कमाल, रजत पदक जीतकर बढ़ाया देश और प्रदेश का गौरव

रायपुर| राष्ट्रमंडल खेल 2026 (CWG 2026) में छत्तीसगढ़ की होनहार भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 53 किलोग्राम भारोत्तोलक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास राज दिया। यूरोप के ग्लासगो में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ज्ञानेश्वरी ने कड़े मुकाबले के बीच अद्भुत साहस, आत्मविश्वास और बेहतरीन खेल कौशल का परिचय देते हुए भारत की लिए रजत पदक अपने नाम किया।

Advertisement

ज्ञानेश्वरी यादव की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से न केवल पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है बल्कि, छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ से अधिक नागरिक नागरिकों के लिए भी यह गौरव का क्षण बन गया है। खेलो इंडिया की प्रतिभाशाली एथलीट के रूप में उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता हासिल की जा सकती है।

ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रो से उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही है। उनकी यह सफलता राज्य के युवाओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने का सपना देखते हैं।

ज्ञानेश्वरी यादव को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्णिम सफलता की कामना की गई है। पूरे छत्तीसगढ़ को अपनी इस प्रतिभाशाली बेटी पर गर्व है, जिसने राष्ट्रमंडल खेलों के मंच पर प्रदेश का मान विश्वभर में बढ़ाया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button