Good newsLatest Newsखास खबरदुर्गधमधा की खास खबरें

“प्रतिभा का सम्मान, प्रकृति का संदेश ABVP धमधा ने मेधावी विद्यार्थियों को पौधा और प्रशस्ति पत्र देकर किया गौरान्वित”

80% से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का भव्य सम्मान, प्रतिभा के साथ पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश।

Advertisement

धमधा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) धमधा इकाई द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी “प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धमधा विकासखंड के विभिन्न गांवों और नगरों से 80 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंग प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया।

समारोह का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियो का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियो का भी एहसास कराना रहा  इस वर्ष परिषद ने सम्मान स्वरूप पौधा भेंटकर “एक विद्यार्थी – एक पौधा” का संदेश देते हुए वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का सराहनी प्रयास किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनोज कुमार पाटनवार उपस्थित रहे। परिषद वक्ता के रूप में प्रांत सहमंत्री मनीषा राणा ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि करण ताम्रकार, नगर अध्यक्ष संजय यादव, नगर मंत्री रितेश सिन्हा एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वामन ताम्रकार की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर धमधा विकासखंड के कोने-कोने से आए प्रतिभाशाली विद्यार्थी, उनके पालक एवं परिषद कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

प्रतिभा का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश– इसी सोच के साथ आयोजित यह समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना और समाज में शिक्षा के साथ प्रकृति संरक्षण का मजबूत संदेश देने में सफल रहा।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button