ChhattisgarhDHAMDHADurg

धमधा का एक और लाल करेगा देश सेवा: लोकनायक (लक्की) साहू अग्निवीर आर्मी में चयनित, क्षेत्र में खुशी की लहर

धमधा। दुर्ग जिले के धमधा क्षेत्र से लगातार युवा देश सेवा के लिए भारतीय सेना का रुख कर रहे हैं इसी कड़ी में ग्राम पथरिया (माइंस), पोस्ट मेडेसरा निवासी लोकनायक साहू (लक्की साहू) का अग्निवीर आर्मी में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

Advertisement

लोकनायक साहू ने करीब एक वर्ष तक कड़ी मेहनत और अनुशासित तैयारी कर यह सफलता हासिल की। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनकी लगन, परिवार का सहयोग और हिंद एथलेटिक क्लब, धमधा में मिले नियमित प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लोकनायक साहू, श्री डिगेस साहू के पुत्र हैं। बेटे के चयन से परिवार में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

हिंद एथलेटिक्स क्लब, धमधा के कोच अनिल यादव ने बताया कि क्लब का उद्देश्य युवाओं को सेवा एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि लोकनायक की सफलता अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है की मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है

धमधा क्षेत्र में लगातार युवाओं का सेवा में चयन होना इस बात का संकेत है कि यहां के युवाओं में देशभक्ति का जज्बा और राष्ट्र सेवा की भावना लगातार मजबूत हो रही है। लोकनायक साहू की इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button