crimeDHAMDHADurg

धमधा में शराब तस्करी पर पुलिस का एक्शन: बरहापुर के पास 35 पाव देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

धमधा|दुर्ग। अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए धमधा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने मूखबीर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बरहापुर नर्सरी के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से देसी शराब का परिवहन करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 35 नाग शोले प्लेन देसी मदिरा (कुल 6.300 लीटर) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 रुपए बताई गई है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध शराब का परिवहन कर उसे बेचने के फिराक में था, जिससे आर्थिक लाभ कमाने की योजना थी। लेकिन धमधा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

मुखबिर की सूचना पर हुई घेराबंदी – 28 जून 2026 को धमधा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देसी शराब लेकर धमधा खैरागढ़ मुख्य मार्ग से गुजर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम बरहापुर नर्सरी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 35 पाव शराब बरामद हुई।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज – गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुमार निषाद (35 वर्ष), निवासी ग्राम शिवकोकड़ी, चौकी लिटिया सिमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 163/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की गई।

जब तक सामग्री – 35 नाग शोले प्लेन देसी मदिरा (कुल 6.300 लीटर) अनुमानित कीमत ₹2800

अवैध कारोबार पर पुलिस ही शक्ति जारी – धमधा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में कानून – व्यवस्था बनी रहे।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अगर शराब का निर्माण, परिवहन या बिक्री होती दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button