
धमधा। धमधा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलश मंदिर के पास से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। यह पूरी वारदात वाहन मालिक की एक छोटी सी लापरवाही की वजह से हुई, जिसने चोर को मौका दे दिया।
चाबी लगी छोड़ खेत गया था मलिक, लौट कर देखा तो उड़ चुके थे होश – घटना 5 जून 2026 की है ग्राम बिरझापुर का रहने वाला प्रार्थी अपनी हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 सीजी 2509 से धमधा आया हुआ था। शाम करीब 6:00 बजे उसने कलश मंदिर के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की। जल्दबाजी या लापरवाही में वह बाइक की चाबी हैंडल में ही लगी छोड़कर खेत की तरफ चला गया जब वह महज 15 मिनट बाद वापस लौटा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई; मोटरसाइकिल अपनी जगह से गायब थी पीड़ित ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की लेकिन जब गाड़ी का कहीं पता नहीं चला तो उसने थक हार कर धमधा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दर्ज की FIR, घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा – प्रार्थी की शिकायत पर धरना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए अपराध क्रमांक 144/2026, धारा 303 (2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया और संदेह के आधार पर अजेंद्र मिश्रा नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने कलश मंदिर के पास से बाइक चोरी करने का जुर्म कबूल कर लिया।
नर्सरी के पास छिपाई थी बाइक, आरोपी पहुंचा जेल – आरोपी अजेंद्र मिश्रा ने पुलिस को बताया कि बाइक में चाबी लगी देखकर उसकी नीयत डोल गई थी और उसने सूनेपन का फायदा उठाकर गाड़ी पार कर दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने ग्राम पारसबोर्ड स्थित नर्सरी के पास से चोरी की गई हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
धमधा पुलिस ने आरोपी अजेंद्र मिश्रा ( उम्र 35 वर्ष ) ग्राम सिंधौरी, थाना जालबांधा, जिला खैरागढ़ निवासी को विधिवत गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है