
बेमेतरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज कोर कमेटी की आवश्यक प्रदेश स्तरीय बैठक आगामी 23 अगस्त, रविवार को सुबह 11 बजे रतनपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी सीपत नवाडीह सामाजिक सामुदायिक भवन, माता चौरा पानी टंकी के पास आयोजित की जाएगी।
प्रदेश महासचिव कृष्णकुमार निर्मलकर ने बताया कि बैठक में समाज के संगठनात्मक विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से “एक समाज, एक संगठन, एक प्रदेश अध्यक्ष” की अवधारणा के तहत लोकतांत्रिक पद्धति से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश के पांचों संभागों के संभागीय अध्यक्ष, 33 जिलों के जिलाध्यक्ष, राज एवं परिक्षेत्र अध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रदेश महासचिव ने सभी पदाधिकारियों से इस महत्वपूर्ण बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है।
बैठक में धोबी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज निर्मलकर, महिला प्रदेश अध्यक्ष निर्मला रजक, मुख्य चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश सलाहकार पी.पी. बलभद्र तथा प्रदेश उपाध्यक्ष चोवाराम निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
बेमेतरा जिले से भी बड़ी संख्या में पदाधिकारी होंगे शामिल
बैठक में बेमेतरा जिले से प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रामकुमार निर्मलकर, अनिल रजक, जिला अध्यक्ष धोबी समाज बेमेतरा राजेंद्र निर्मलकर, जिला महासचिव साजा, जिला कोषाध्यक्ष ठाकुर राम निर्मलकर (देवरबीजा), युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव पोषण निर्मलकर, सुशील निर्मलकर (पार्षद, साजा), जिला सहसचिव दुलार निर्मलकर, प्रकाश निर्मलकर, जिला उपाध्यक्ष रामगोपाल निर्मलकर, परमानंद निर्मलकर सहित अनेक पदाधिकारी बैठक में शिरकत करेंगे।
उक्त जानकारी हरि निर्मलकर, जिलाध्यक्ष आईटी सेल, छत्तीसगढ़ झेरिया धोबी समाज जिला बेमेतरा द्वारा दी गई।




