Politics

जन चौपाल में पीएम आवास योजना की समीक्षा, अपूर्ण आवास जल्द पूर्ण कराने के निर्देश

बेमेतरा। जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ व ग्राम पंचायत मुरता में पंचायत भवन परिसर में आयोजित जन चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत अपूर्ण एवं अप्रारंभ आवासों की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने तथा प्रगतिरत आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित एवं पक्का आवास उपलब्ध कराना है। हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने की अपील की गई।

जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) एवं सोख्ता गड्ढों के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि वर्षा जल का संरक्षण भविष्य की जल आवश्यकताओं और भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक है तथा इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम निर्माण की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों से स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने और गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का आह्वान किया गया।

जन चौपाल में जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष, जिला समन्वयक, सहायक अभियंता, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button