BREAKING NEWScrimeखास खबरदुर्गधमधा की खबरें

तुमाकला सरपंच पति हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा, 100 CCTV फुटेज से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

दुर्ग| दुर्ग धमधा रोड पर लूट के दौरान युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का दुर्ग पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटी गई नगदी भी बरामद कर ली गई है।

Advertisement

क्या था पूरा मामला? – पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 की देर रात ग्राम तुमाकला निवासी चोवाराम लोधी अपने परिचित भूषण पटेल और प्रकाश सिंह कश्यप के साथ मोटरसाइकिल से शंकराचार्य अस्पताल की ओर जा रहे थे। रात करीब 2:00 बजे जब वे दुर्ग-धमधा रोड स्थित जय गजानंद ट्रक श्रृंगार के सामने पहुंचे, तभी काले रंग की डिस्कवर मोटरसाइकिल पर सवार चार युवको ने उनकी बाइक रोक ली।

आरोपियों ने पहले विवाद शुरू किया और फिर डंडों से हमला कर दिया। इसी दौरान प्रकाश सिंह कश्यप की जेब से मोबाइल और नगदी लूटने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर एक आरोपी ने धारदार हथियार से उन पर लगातार वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य आरोपियों ने उनके साथियों से भी मारपीट कर करीब ₹4000 लूट लिए और धमधा की ओर फरार होगए।

घायल प्रकाश सिंह कश्यप को तत्काल जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज बने सबसे बड़ा सुराग – घटना की गंभीरता को देखते हुए दुर्ग पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। एसीसीयू और चौकी जेवरा सिरसा पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल से लेकर दुर्ग, भिलाई और धमधा मार्ग पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरो की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई।

पूछताछ के दौरान एक आरोपी और तीन विधि से संघर्षरत बालकों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। उनकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा और लूटी गई नगदी बरामद कर जब्त की गई।

लूट के इरादे से की गई हत्या- पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी देर रात सुनसान सड़कों पर बाइक सवार राहगीरों को रोक कर पहले विवाह करते थे। इसके बाद सामूहिक रूप से मारपीट कर मोबाइल और नगदी लूटने का प्रयास करते थे। विरोध होने पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो जाते थे। इसी लूट के प्रयास का विरोध करने पर प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या कर दी गई।

आरोपी – आदर्श उर्फ लाल (19 वर्ष), निवासी कादम्बरी नगर, मोहन नगर, जिला दुर्ग। तीन विधि से संघर्षरत बालक (नाम गोपनीय)

जप्त सामग्री – घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार, पाइप, डंडा, लूटी गई नगदी।

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS ) की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी।                                            

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button