crimeदुर्गधमधा

धमधा में 1.11 करोड़ का बड़ा घोटाला: 267 महिलाओं की ऋण राशि हड़पने वाले दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़ी संस्था में हुआ करोड़ों का गबन, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई अन्य आरोपी की तलाश जारी।

Advertisement

धमधा|दुर्ग। दुर्ग जिले के धमधा में महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने वाली संस्था में 1 करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 की बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि 267 महिला ग्राहकों से लोन की किस्त और लोन क्लोजर के नाम पर जमा कराई गई राशि कंपनी में जमा करने के बजाय शाखा के कर्मचारियों ने गबन कर लिया। शिकायत मिलते ही धमधा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, जो सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराती है, उसकी धमधा शाखा के ऑडिट में बड़े पैमाने पर अनियमित सामने आई। जांच में पता चला की शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने ग्राहकों से वसूली गई ऋण किस्त और लोन क्लोजर की राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की और करीब 1.12 करोड़ रुपए का गबन कर लिया।

कंपनी की शिकायत पर धमधा थाना में अपराध क्रमांक 176/2026 दर्ज कर पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर अनिल विश्वकर्मा (23), निवासी साजा, जिला बेमेतरा और संदीप कुमार खूंटीहरे (31) निवासी पाटन, जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्विकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। इस करोड़ों रुपए के घोटाले ने बैंक से जुड़े सैकड़ो महिला ग्राहकों में चिंता बढ़ा दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और आगे और भी कुलसी होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button