Politics

गौ संरक्षण और राष्ट्र माता घोषित करने के लिए हिन्दू संगठनों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

धमधा – गौ सेवा सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ सेवक और बजरंगदल हिंदू संगठन के लोगों ने नगर के बजरंग चौक से लेकर नगर गेट होते हुए कड़कती दोपहरी धूप में नारे बाजी के साथ तहसील कार्यालय तहसीलदार को ज्ञापन देने पहुचे

Advertisement

ज्ञापन में गौ सेवकों ने मांग किया कि गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए, गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून और केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय जैसे तीन बिंदुओं ओर अपनी मांगे रखी वही मांग रखने गए गौ सेवक के ज्ञापन को स्वीकार करने वाले अधिकारी कार्यालय से नदारत भी नजर आए गौ सेवक ने इसका भी पूरे जोरो से विरोध किया गौ सेवको ने बताया कि ज्ञापन देने आए है लेकिन इस तरह जिम्मेदार अधिकारी का कार्यालय में नही रहना समझ से परे है वही कुछ समय बाद तहसीलदार को दूरसंचार के माध्यम से संपर्क करने पर मौके में उपस्थित होकर तहसीलदार ने ज्ञापन स्वीकार किया तब जाकर गौ सेवक अपने घर लौटे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button