
बेमेतरा। जिले व नगर पंचायत देवकर के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने साजा विधायक ईश्वर साहू से सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा नियुक्ति पर मार्गदर्शन मिलने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक का भाजपा गमछा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।
मुलाकात के दौरान एल्डरमैन राकेश पाण्डेय, मन्नू चक्रधारी और ब्रद्री सिन्हा ने नगर के विकास एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा जताया। विधायक ईश्वर साहू ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विधायक ने कहा कि एल्डरमैन का दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अवसर है। उन्होंने सभी से ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भावना के साथ कार्य करने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर परपोडी मंडल अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत साजा उपाध्यक्ष नारद वर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, नगर पंचायत परपोडी अध्यक्ष देशूराम साहू, विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल, सतीश जैन, भोज सिन्हा, चिंता राम पटेल, रविशंकर सोनी, सुरेश सिन्हा, माखन निषाद, अवध राम साहू, संतोष निषाद, अजय सपहा, धर्मेन्द्र पटेल, अजीत सिंह राजपूत सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवनियुक्त एल्डरमैनों की नियुक्ति को लेकर नगर सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई टीम नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
