तीन ढाबों में देर रात तक कथित रूप से शराब पिलाने की शिकायत, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उठाई मांग

दुर्ग| जेवरा – सिरसा क्षेत्र में कानून – व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी जेवरा – सिरसा पहुंचकर शिकायत पत्र सौपा। ज्ञापन में क्षेत्र के इन्दर ढाबा, शेर- ए – पंजाब ढाबा एवं सिंह साब ढाबा में कथित रूप से अवैध शराब परोसने तथा देर रात तक संचालन किए जाने का आरोप लगाया गया है
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है तो क्षेत्र में कानून – व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से सभी के लिए सामान्य नियम लागू करने और बिना किसी पक्षपात के कार्रवाई करने की मांग की।
इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला भिलाई उपाध्यक्ष प्रवीण यादव, भाजयूमो जेवरा – सिरसा मंडल के पूर्व अध्यक्ष शीतल साहू, जेवरा – सिरसा मंडल कोषाध्यक्ष किशन साहू, मंडल उपाध्यक्ष संतोष उमरे, मंडल मीडिया प्रभारी शिवम यादव, इंद्रजीत गोस्वामी महाराज, मोहित साहू, हिमांशु भारती, सतीश यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

