DHAMDHAदुर्गराजनीति

धमधा नगर पंचायत को मिले तीन नए एल्डरमैन, अजय मिश्रा, उदयकांत पटेल और मन्नू लाल महोबिया बने मनोनीत पार्षद

नगर विकास और जनहित के कार्यों को मिलेगी नई दिशा, शासन ने जारी किए मनोनयन आदेश

Advertisement

नगर पंचायत धमधा में शासन द्वारा तीन एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए गए हैं। नगर के वरिष्ठ एवं सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्तियों अजय मिश्रा, उदय कांत पटेल और मन्नूलाल महोबिया को एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

तीनों नवमनोनीत पार्षदों के चयन पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है। नगरवासियों का मानना है कि उनके अनुभव और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों का लाभ नगर पंचायत के विकास कार्यों में मिलेगा। आने वाले समय में नगर की मूलभूत सुविधाओं, जनसमस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नगर पंचायत धमधा में हुए इस मानोनयन को स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे परिषद में अनुभवी और तमाशा भी व्यक्तियों की भागीदारी बढ़ेगी, जिससे जनहित के मुद्दों पर बेहतर निर्णय लेने में सहायता मिलेगी।

नवमनोनीत एल्डरमैनो को विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनसे नगर के समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्ति की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button