DHAMDHA

ग्राम बिर्झापुर की अनूठी पहल: तालाब संरक्षण के लिए पूरे गांव ने ली ऐतिहासिक शपथ, श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

बिर्झापुर। ग्राम पंचायत बिर्झापुर में पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए गांव के तालाब को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। सरपंच रामेश्वर साहू के नेतृत्व में गांव के महिला एवं पुरुषों ने एकजुट होकर तालाब की साफ – सफाई के लिए श्रमदान किया और भविष्य में तालाब को प्रदूषित नहीं करने का निर्णय लिया।

Advertisement

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अब कोई भी व्यक्ति तालाब में निरमा, डिटर्जेंट या प्लास्टिक की खाली झिल्लीया (पाउच) नहीं फेंकेगा। इसके साथ ही तालाब के किनारे शराब पीने जैसी गतिविधियों पर भी रोक लगाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब गांव की अमूल्य धरोहर है और इसकी स्वच्छता बनाएं रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है

इस अवसर पर ग्रामीणों ने तालाब की सफाई करते हुए श्रमदान किया और स्वच्छ एवं स्वस्थ गांव का संदेश दिया। पंचायत की इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि हर गांव अपने जल स्रोतों के संरक्षण के लिए इस तरह आगे आए, तो जल संकट और प्रदूषण जैसी समस्याओं पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

ग्राम पंचायत के सरपंच रामेश्वर साहू ने श्रमदान में शामिल सभी महिला – पुरुषों एवं ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी ग्रामीणों का दिल से धन्यवाद देते हुए इस अभियान को लगातार जारी रखने की अपील की।

यह पहल साबित करती है कि जब पूरा गांव एक लक्ष्य के साथ खड़ा हो जाए तो स्वच्छता जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता की मिसाल कायम की जा सकती है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button