
राजनांदगांव। नवगठित ओमकार नगर पंचायत के चुनाव परिणाम ने जिले की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी फूलवती वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 85 पराजित कर जीत दर्ज की इस जीत के साथ पहली बार धूमका नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है।
घुमका चुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों के बड़े नेताओं ने क्षेत्र में जोरदार प्रचार किया था, लेकिन मतदाताओं ने अंततः कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाया। परिणाम ने यह संकेत दिया है कि स्थानीय मुद्दे और जनसंपर्क इस चुनाव में निर्णायक साबित हुए।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दुमका की जीत कांगेस के लिए सिर्फ एक नगर पंचायत की जीत नहीं, बल्कि ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्र में पार्टी की मौजूदगी का संकेत है वहीं भाजपा के लिए यह परिणाम आत्म मंथन का विषय बन गया है, क्योंकि चुनाव से पहले पार्टी इस सीट को अपने खाते में जोड़ने को लेकर काफी आश्वस्त नजर आ रही थी।
अब सभी की निगाहें नगर पंचायत के विकास कार्यों और नई परिषद की कार्यशैली पर होंगी। चुनाव परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया है कि घुमका की जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान करते हुए स्थानीय राजनीति में नया अध्याय लिख दिया है।