ChhattisgarhDHAMDHADurgGood news

जहां भटक रहे युवा, वहां मिसाल बन रहा हिन्द एथलेटिक क्लब धमधा, 5 जवानों का अग्निवीर में चयन 🇮🇳

हिन्द एथलेटिक क्लब धमधा बना युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र, मेहनत और अनुशासन से लिखी सफलता की नई कहानी

Advertisement

धमधा : क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी की खबर सामने आई है। लगातार मेहनत, अनुशासन और देश सेवा के जज्बे के साथ आगे बढ़ रहे युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर सही मार्गदर्शन और मजबूत इरादे हों तो सफलता जरूर मिलती है। हिन्द एथलेटिक क्लब धमधा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 5 युवा जवानों का अग्निवीर भर्ती में चयन हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

अग्निवीर में चयनित युवाओं में मुकेश साहू निवासी धमधा, लक्की साहू निवासी पथरिया, साहिल जोशी निवासी मेंडेसरा, दुर्गेश वर्मा निवासी भरनी और सुभाष पाल निवासी नंदनी शामिल हैं। इन सभी युवाओं ने कठिन मेहनत, नियमित अभ्यास और फिटनेस पर विशेष ध्यान देते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।

बताया जा रहा है कि इन युवाओं को हिन्द एथलेटिक क्लब धमधा में लंबे समय से शारीरिक प्रशिक्षण और प्रतियोगी तैयारी कराई जा रही थी। क्लब के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में युवाओं ने सुबह-शाम कड़ी मेहनत और लगन से अभ्यास किया, जिसका परिणाम आज सफलता के रूप में सामने आया है।

एक तरफ जहां आज कई युवा गलत रास्तों की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं, वहीं हिन्द एथलेटिक क्लब धमधा क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणा और मिसाल बनता जा रहा है। क्लब युवाओं को खेल, फिटनेस और देश सेवा की भावना से जोड़कर उन्हें सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।

क्लब के मुख्य कोच अनिल यादव ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और आने वाले समय में क्लब से और भी युवा सेना एवं अन्य सेवाओं में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

इस उपलब्धि से धमधा सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है और लोगों द्वारा चयनित युवाओं तथा क्लब के प्रशिक्षकों को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button