
खाना नहीं बनाने पर बेटे ने मां की हत्या
दुर्ग – जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है… जहां घरेलू विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
घटना जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र की है… पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
जानकारी के मुताबिक 16 मई को पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के पुत्र अश्वनी पटेल से पूछताछ की… जिसमें आरोपी ने अपनी मां की हत्या करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि खाना नहीं बनाने की बात को लेकर मां से विवाद हुआ था… जिसके बाद उसने घर में रखे लकड़ी के डंडे से मां के सिर, हाथ, छाती और पेट पर लगातार हमला कर दिया… जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया… जहां डॉक्टरों ने गंभीर चोटों के कारण मौत होना बताया। मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी पुलिस ने जप्त कर लिया है।
मणि शंकर चंद्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है… वहीं दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घरेलू विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें और किसी भी तनाव की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।