धमधा में 20 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव, ‘लोक तिहार’ और ‘बेटा के सुरता’ होंगे आकर्षण

धमधा। बाजार ग्राउंड में 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को 83वां दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति, पारंपरिक कला और मनोरंजन की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम रात 10 बजे से शुरू होगा।
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण दीपक महोबिया धुरिया की प्रस्तुति ‘लोक तिहार’ रहेगी। इसके अलावा प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी नाच ‘बेटा के सुरता’ में देवीलाल साहू और केदार यादव प्रस्तुति देंगे।
आयोजन श्रीमती श्वेता प्रशांत अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत धमधा एवं संचालन समिति, विशाल दशहरा महोत्सव के नेतृत्व में होगा। संयोजक नगर पंचायत उपाध्यक्ष ब्रीजेंद्र दानी हैं। नगर पंचायत और नगरवासियों की सहभागिता से कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है।
आयोजन समिति ने धमधा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है। महोत्सव के माध्यम से नगर की सांस्कृतिक परंपरा और लोककला को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम की जानकारी
दिन: 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
स्थान: बाजार ग्राउंड, धमधा
मुख्य आकर्षण: ‘लोक तिहार’ और छत्तीसगढ़ी नाच ‘बेटी के सुरता’
समय: रात 10 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां



