BemetaraChhattisgarhcrimeCrime NewsDurgKCG

अंग्रेजी शराब में मिलावट कर हो रही थी रिफिलिंग : भंडाफोड़ ,शराब दुकान के ही सुपरवाइजर और सेल्समैन शामिल शामिल

खैरागढ़ में नकली और मिलावटी शराब के बड़े कारोबार का एक बार फिर खुलासा हुआ है। थाना खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में राजपूत ढाबा के पास संचालित एक कथित अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। यहां अंग्रेजी शराब में मिलावट कर उसकी बॉटलिंग और रीफिलिंग की जा रही थी। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के एक किराए के मकान में बड़े स्तर पर नकली शराब तैयार कर बाजार में खपाई जा रही है। सूचना के आधार पर थाना खैरागढ़ और साइबर सेल की टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान भागवत वर्मा और त्रिलोक यादव को शराब की बॉटलिंग और रीफिलिंग करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Advertisement

जांच में सामने आए दो और आरोपी

पूछताछ और आगे की जांच में दो अन्य आरोपियों शक्तिनारायण सिंह और तिपेश कुमार सोनी की संलिप्तता भी सामने आई। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम सनडोगरी निवासी भागवत वर्मा (26), गैरेजपारा कुसुमकसा निवासी त्रिलोक यादव (29), दंतेवाड़ा निवासी शक्तिनारायण सिंह (43) और डौण्डी निवासी तिपेश कुमार सोनी (31) शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि भागवत वर्मा खैरागढ़ शराब भट्ठी में सेल्समैन और तिपेश कुमार सोनी जालबांधा शराब भट्ठी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था।

ऐसे तैयार की जा रही थी नकली शराब

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी खाली शराब की बोतलों में शराब भरकर उसमें पानी मिलाते थे। इसके बाद नकली ढक्कन, होलोग्राम और लेबल लगाकर उसे असली ब्रांडेड शराब की तरह बाजार में बेचा जाता था।

मौके से पुलिस ने 130 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की की बोतलें, 10.5 लीटर संदिग्ध तरल पदार्थ, 67 खाली बोतलें, 203 ढक्कन, 720 लेबल स्टीकर, होलोग्राम और अन्य सामग्री बरामद की है। कुल 34 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 हजार 320 रुपए बताई गई है।

पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था, नकली शराब किन-किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थी और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

एडिशनल एसपी नितेश गौतम ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button