ChhattisgarhDHAMDHADurgGood news

तेज धूप में ड्यूटी निभाते हुवे यातायात पुलिस की महिला नव आरक्षक ने पेश की मानवता की मिसाल

दुर्ग। इस वक्त पूरा उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। आसमान से आग बरस रही है और पारा 45 से 46 डिग्री के पार पहुंच चुका है। इस जानलेवा गर्मी में जहां लोग घरों से निकलने में कतरा रहे हैं, वहीं यातायात पुलिस दुर्ग के जवान सड़कों पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इसी बीच दुर्ग के राजेंद्र पार्क चौक से मानवता को सुकून देने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Advertisement

तपती धूप में जहां इंसान का गला सुख रहा है ! वही ट्रैफ़िक ड्यूटी पर तैनात एक महिला नव आरक्षक ने न केवल अपना फर्ज निभाया, बल्कि मानवीय संवेदनाओं की एक मिसाल पेश की है

प्यास से बेहाल थी बुजुर्ग अम्मा, तत्काल मदद के लिए आगे आई केशर

वाकया आज यानी 27 मई 2026 का है। राजेंद्र पार्क चौक पर यातायात व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी महिला नव आरक्षक केशर साहू के कंधों पर थी। चिलचिलाती धूप और गर्म थपेड़ों के बीच केशर अपनी ड्यूटी कर रही थीं, तभी उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर पड़ी। वह बुजुर्ग महिला भीषण गर्मी और अत्यधिक प्यास के कारण बुरी तरह व्याकुल थीं और उनकी स्थिति बिगड़ रही थी !

बुजुर्ग महिला की हालत देखते ही नव आरक्षक केशर साहू ने एक पल की भी देरी नहीं की। वे तुरंत उनके पास पहुंचीं और संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने पास मौजूद पीने का पानी निकालकर उन्हें पिलाया। पानी पीने के बाद बुजुर्ग महिला को बड़ी राहत मिली !

“कर्तव्य के साथ – साथ समाज के प्रति हमारी मानवीय जिम्मेदारी भी है । उस वक्त बुजुर्ग अम्मा की हालत देख कर मुझ से रहा नहीं गया।” – केशर साहू, महिला नव आरक्षक (यातायात पुलिस दुर्ग )

लोगो ने कहा ‘ तपती धूप में खाकी ने दी ठंडी छांव’

​चौक पर मौजूद जिन भी राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने इस दृश्य को देखा, वे नव आरक्षक केशर साहू की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस का यह रूप जनता के दिल में उनके प्रति विश्वास और सम्मान को कई गुना बढ़ा देता है।

फर्ज भी, हमदर्दी भी: दुर्ग पुलिस की अनूठी मिसाल

​यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी और कर्मचारी इस जानलेवा गर्मी में भी शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए दिन-रात चौराहों पर डटे हुए हैं। लेकिन इस कठिन ड्यूटी के बीच भी वे नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। केशर साहू द्वारा किया गया यह सराहनीय कार्य यह साबित करता है कि पुलिस की वर्दी के भीतर एक संवेदनशील और मददगार दिल भी धड़कता है।

​नव आरक्षक केशर साहू के इस जज्बे और मानवीय कार्य को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना मिल रही है। ‘छत्तीसगढ़ पुलिस’ के ऐसे जांबाज और संवेदनशील जवानों को हमारा सलाम!

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button